Friday, September, 26,2025

लोकसभा सीटें घटीं तो इनकम टैक्स और जीएसटी स्लैब भी घटाः गहलोत

जयपुर: केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में कटौती के निर्णय पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2016 में जीएसटी दरों को 18% से अधिक न रखने की सलाह दी थी, जिसे नजरअंदाज कर मोदी सरकार ने 9 साल तक जनता को महंगाई का झटका दिया।
गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि 2025 में आखिरकार सरकार को राहुल गांधी की बात माननी पड़ी, लेकिन इतना विलंब क्यों किया गया? गहलोत ने आगे कहा कि मोदी जी अब इस फैसले की वाहवाही लूटना चाहते हैं, लेकिन अगर राहुल गांधी के सुझाव को पहले ही लागू कर दिया होता, तो आम जनता और अर्थव्यवस्था को इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने भाजपा की लोकसभा सीटों में कमी का जिक्र करते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें 303 से घटकर 240 हुई, तो इनकम टैक्स और जीएसटी स्लैब में कटौती हो गई। अगर 150 सीटें और कम हो जाएं, तो जनता को और भी ज्यादा फायदा मिलेगा। गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी सुधारों में देरी ने छोटे व्यापारियों और आम लोगों को परेशान किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसा जीएसटी मॉडल चाहा, जो गरीबों और मध्यम वर्ग के हित में हो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery