Saturday, December, 27,2025

साहिबजादों की बलिदान गाथा को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल

जयपुर: वीर बाल दिवस पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों-जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान और शहादत को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में साहिबजादों के जीवन, त्याग और ऐतिहासिक प्रसंगों से जुड़े चित्रों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि साहिबजादों के बलिदान की गौरव गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को बचपन से ही इन वीर गाथाओं, इतिहास और बलिदान से परिचित कराना है, ताकि उनमें साहस, राष्ट्र भक्ति और संस्कृति रक्षा के संस्कार विकसित हों। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित करने से इनके त्याग की गाथा जन-जन तक पहुंच रही है। माता गुजरी और साहिबजादों का साहस हमें राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट संकल्प की प्रेरणा देता है।

समाज का धर्म या मजहब के आधार पर विभाजन राष्ट्र के लिए गंभीर क्षति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हिंदू-सिख एकता पर जोर देते हुए कहा कि दोनों धर्मों के मूल स्वरूप, मूल्य और राष्ट्र प्रेम की भावना समान है। समाज का धर्म या मजहब के आधार पर विभाजन राष्ट्र को गंभीर क्षति पहुंचाता है। उन्होंने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति का उदाहरण देते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक समरसता की आवश्यकता पर बल दिया। राठौड़ बोले कि साहिबजादों की शहादत युवाओं को संदेश देती है कि राष्ट्र सेवा और धर्म रक्षा उम्र की मोहताज नहीं होती।

मोदी-शाह के प्रयासों से कश्मीर में शांति स्थापित

राठौड़ ने 'कश्मीर फाइल्स' का संदर्भ देते हुए एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। यदि हम संगठित नहीं रहे तो यातनाएं झेलनी पड़ सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ईसाइयों पर हमलों संबंधी सवालों पर तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्र भक्ति सीखनी हो तो भाजपा के पास आएं। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों और ऐतिहासिक प्रसंगों का बारीकी से अवलोकन किया। साहिबजादों की वीरता को नमन किया। कार्यक्रम में माता गुजरी के त्याग और साहस को भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी., प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह, कार्यक्रम संयोजक आशीष चोपड़ा, सह-संयोजक ऋषिकेश मीणा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery