Saturday, December, 27,2025

सरकार मजदूरों की समस्याओं का समाधान करे: भामसं

जयपुर: भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले शुक्रवार को जयपुर में श्रमिक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। रैली शहीद स्मारक से शुरू होकर सिविल लाइंस फाटक तक पहुंची, जहां आम सभा हुई। आम सभा में वक्ताओं ने भजनलाल सरकार को विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे याद दिलाते हुए मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रवींद्र हिम्मते ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं करती, तब तक प्रदेश में वास्तविक खुशहाली संभव नहीं है।

30 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

रैली में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, निर्माण मजदूरों, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, रोडवेज, डिस्कॉम, एनएचएम, सर्वशिक्षा, लोक जुम्बिश, कपड़ा उद्योग, सहकारी कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर, कृषि उपज मंडी सहित 30 से अधिक संगठनों और महासंघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रैली की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश उप महामंत्री विजय सिंह बघेल ने किया। अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राज बिहारी शर्मा ने असंगठित क्षेत्र, स्ट्रीट वेंडर और गरीब मजदूरों की स्थिति पर चिंता जताई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी.वी. राजेश ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं की अनदेखी की गई, जिससे मजदूरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

MLA गोपाल शर्मा भी हुए शामिल

सभा में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने मजदूरों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार श्रमिकों के अधिकारों को लेकर सदैव सजग है। विधायक ने श्रमिकों के अथक परिश्रम को भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का श्रेय दिया और विश्वास जताया कि सरकार उनकी हर समस्या का उचित निस्तारण करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery