Friday, September, 26,2025

आनंद कारज विवाह का भी हो पंजीकरण

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद कारज विवाह या सिख विवाह के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वह चार महीने में विवाह पंजीकरण नियमों को अधिसूचित करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ढांचे में जो धार्मिक पहचान का सम्मान करता है और नागरिक समानता सुनिश्चित करता है। कानून को एक तटस्थ और व्यावहारिक मार्ग प्रदान करना चाहिए। इसलिए आनंद कारज से होने वाले विवाह को अन्य विवाहों के समान ही दर्ज और प्रमाणित किया जाए। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि किसी सांविधानिक वादे की सत्यनिष्ठा न केवल उसके द्वारा घोषित अधिकारों से मापी जाती है, बल्कि उन संस्थाओं से भी मापी जाती है जो उन अधिकारों को उपयोगी बनाती हैं। एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य में राज्य को किसी नागरिक की आस्था को विशेषाधिकार या बाधा में नहीं बदलना चाहिए। पीठ ने कहा कि जब कानून आनंद कारज को विवाह के वैध रूप के रूप में मान्यता देता है, फिर भी इसे पंजीकृत करने के लिए कोई तंत्र नहीं है, तो साफ है कि वादा केवल आधा ही निभाया गया। अब यह तय करना बाकी है कि अनुष्ठान से लेकर अभिलेख तक का मार्ग खुला, एकरूप और निष्पक्ष हो।

शीर्ष अदालत में दायर याचिका में कहा गया था कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आनंद विवाह अधिनियम, 1909 (2012 में संशोधित) की धारा 6 के तहत नियम बनाने और अधिसूचित करने के निर्देश दिए जाएं। ताकि सिख रीति-रिवाज से होने वाले विवाहों के पंजीकरण की सुविधा मिल सके।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery