Saturday, June, 28,2025

जनसेवा और साहस के श्रेष्ठ योद्धाओं का सम्मान

जयपुर: जनसेवा और साहस को नमन करते हुए भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया द्वारा गुरुवार को मेरिट होटल, आगरा में 'साहस सेवा सम्मान 2025' कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में आगरा पुलिस के 150 से अधिक पुलिसकर्मियों को असाधारण वीरता और निडर सेवा के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही नगर निगम के 40 से अधिक कर्मचारियों को जनकल्याण और नागरिक उत्तरदायित्व में उनके निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे आगरा पुलिस कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार। उन्होंने सभी सम्मानितजनों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और साहस ही जनविश्वास और सामाजिक सुरक्षा की नींव है।

कार्यक्रम में कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस सोनम कुमार, आईपीएस आदित्य और आईपीएस विनायक गोपाल भोसले सहित आगरा नगर निगम की उपायुक्त सरिता सिंह और सहायक अतिरिक्त आयुक्त अशोक प्रियदर्शी उपस्थित रहे। भारत 24 के कंसल्टिंग एडिटर शिशिर अवस्थी ने सभी विशिष्ट अतिथियों और सम्मानितजनों का स्वागत किया। कार्यक्रम की सफलता में भारत 24 की टीम के रंजना रावत, सुमित अवस्थी, दाउद अहमद सिद्दीकी, शिव चौहान, देवाशीष शर्मा, जीके उपाध्याय और शारिक का उल्लेखनीय योगदान रहा।

राजनीतिक हस्तक्षेप से पूर्णतः मुक्त रहा योगी का कार्यकाल

डॉ. जगदीश चंद्र ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का स्वर्ण युग बताते हुए कहा कि यह कार्यकाल राजनीतिक हस्तक्षेप से पूर्णत मुक्त रहा है। डॉ. चंद्र ने 'साहस सेवा सम्मान' के पीछे शिशिर अवस्थी की दूरदर्शी सोच की सराहना की और भारत 24 की ओर से गुमनाम नायकों को सम्मान देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने भारत 24 की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का उल्लेख करते हुए आगरा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery