Saturday, June, 28,2025

विदेश यात्रा से लौटे वासुदेव देवनानी का भव्य स्वागत

जयपुर:  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की फ्रांस और जर्मनी की सफल अध्ययन यात्रा के बाद शुक्रवार को विधानसभा परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायकों और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें 50 किलो फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान देवनानी और उनकी धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी को विवाह की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी ढेरों बधाइयां और मंगलकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विकास चौधरी, मनीष यादव, नरेंद्र बुडानिया, ताराचंद जैन, रेवतराम राम, विश्वनाथ, दीपचंद खैरिया, जीवतराम, पूसाराम, देवीसिंह शेखावत, उदयलाल डांगी, कैलाशचंद मीणा, चुनीलाल, सुभाष मील, धर्मपाल, ललित यादव, सुशीला रामेश्वर डूडी, हंसराज मीणा, हाकम अली, हरिसिंह रावत, शोभा चौहान, शांता देवी सहित कई विधायक मौजूद रहे। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी देवनानी का अभिनंदन करते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन, नैतिक मूल्यों एवं सार्वजनिक जीवन में दी गई उत्कृष्ठ सेवाओं की सराहना की और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

सीएम, नेता प्रतिपक्ष समेत जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत मंत्रियों, सांसदों, विधायकों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को फ्रांस और जर्मनी की सफल अध्ययन यात्रा तथा उनकी विवाह की स्वर्ण जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री गोतम दक और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा पहुंचकर देवनानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। विधानसभा परिसर में इस मौके पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery