Saturday, June, 28,2025

जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग किया नगर भ्रमण, रथ के आगे झाड़ लगाती चलीं महापौर

जयपुर: छोटी काशी जयपुर में शुक्रवार को भक्ति, संगीत और उल्लास के बीच भगवान जगनाथ की तृतीय रथयात्रा श्रद्धाभाव से निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के संग नगर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। श्री जगन्नाथ सेवक समिति की ओर से निकाली गई यात्रा गोविंद देव जी मंदिर से प्रारंभहोकर ब्रज निधि मंदिर तक पहुंची। रथयात्रा के दौरान भक्तों ने श्रद्धा से रस्सों से रथ खींचा। रथ के आगे महिलाएं नृत्य करतीं चल रही थीं। एक यूट्यूब डांस ग्रुप ने भी शास्त्रीय नृत्य से भगवान की आराधना की। उल्लेखनीय है कि डोला फाउंडेशन के इस रथ को शंकराचार्य ने पुरी से पूजा करके छोटी काशी भेजा है। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की मेबर कुसुम यादव रथ के आगे झाडू लगाती हुई चलीं और भगवान की पूजा कर प्रदेश की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उनके साथ नगर निगम हेरिटेज की लोकवाहन समिति के अध्यक्ष रजत विश्नोई भी उपस्थित रहे।

गुप्त वृन्दावन धाम में विधायक और मेयर ने भक्तों के साथ खींचा रथ

जयपुर के गुप्त वृन्दावन थाम की ओर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे शहर से लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान की भक्ति में आनंदित होकर 108 फीट लंबी रस्सी से रथ खींचा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह 15वीं रथयात्रा जयपुर होटल (कलेक्ट्रेट सर्किल के पास) से शुरू होकर खासा कोठी पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा (एमआई रोड), पांच बत्ती सर्किल, अजमेरी गेट होते हुए न्यू गेट से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रोड की ओर बढ़ी और शाम 8.15 बजे राजस्थान स्काउट एंड गाइड्स गार्डन पर सम्पन्न हुई। विधायक गोपाल शर्मा और जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव ने रथयात्रा का उद्घाटन किया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का आशीर्वाद लिया। मंदिर अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि जो भक्त भगवान को रथ पर विराजमान देखता है और रथ खीचता है, उसके सारे पापों का नाश होता है और उसका पुनर्जन्म नहीं होता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery