Saturday, June, 28,2025

लोकतंत्र व्यवस्था नहीं, अधिकार और जिम्मेदारी: स्मृति ईरानी

बीकानेर: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को बीकानेर में आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए कहा कि जब सत्ता ने गरीब को पैरों तले कुचला, तब देश की आत्मा ने विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने रवींद्र रंगमंच पर आयोजित संगोष्ठी में आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस दौर में न केवल प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाया गया, बल्कि न्यायपालिका को भी बंधक बना दिया गया था। आपातकाल के काले अध्याय को याद करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि शायद इंस्टाग्राम की पीढ़ी को नहीं पता कि कैसे उस दौर में कलम रोक दी गई थी। 250 से अधिक पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया था और एक करोड़ लोगों की जबरन नसबंदी कर दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 33
लोकतंत्र सेनानियों का मंच से उतरकर सम्मान किया।

इससे पहले, स्मृति ईरानी का नाल एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व मेयर सुशीला कंवर, महावीर रांका, दीपक पारीक और मुमताज अली सहित अनेक भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के निवास पहुंचीं, जहां उन्होंने उनकी मेघवाल की धर्मपत्नी पाना देवी से मुलाकात की। इसके बाद वे उन्हें साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।

नेतृत्व तय करता है भूमिका, टीम में कौन खेलेगा, ये कप्तान का निर्णय

पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक प्रश्न के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीसरी बार मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर संयमित प्रतिक्रिया दी। ईरानी ने कहा कि किसे क्या भूमिका मिलेगी, इसका निर्णय नेतृत्व करता है। टीम में कौन-सा खिलाड़ी खेलेगा और उसकी भूमिका क्या होगी, यह तय करना कप्तान का काम होता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर चाहे क्रीज पर हों या बेंच पर बैठे हो। उनके रिकॉर्ड उसके साथ होते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी ये कैप्टन तय करते हैं कि किस खिलाड़ी का कहां अच्छा उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की कार्यकर्ता है और जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। आज भी वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery