Thursday, January, 29,2026

मावठ के बाद कड़ाके की सर्दी... कोहरे ने थामी रफ्तार

जयपुर: मावठ की बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार सुबह प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा, शीतलहर और तेज गलन देखने को मिली। जयपुर, बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़ और शेखावाटी अंचल में हालात ऐसे रहे कि दोपहर तक सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए। जयपुर में सुबह 11 बजे तक सूरज नहीं निकलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के कारण कई जिलों में
विजिबिलिटी 10 से 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। बीकानेर जिले में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक लग्जरी स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे बस में आग लग गई। बस में सवार 40 यात्रियों ने इमरजेंसी विंडो तोड़कर बाहर कूदकर जान बचाई। वहीं जयपुर, बीकानेर, अजमेर और अलवर में सुबह वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। नागौर और अजमेर में कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।

दिन और रात के तापमान में तेज गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही दिन और रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात दोनों के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट कोटा में 7.4 डिग्री दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान घटकर 19.9 डिग्री सेल्सियस रह गया।
हनुमानगढ़ में जहां अधिकतम तापमान मात्र 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में दिन का तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पाली में सबसे कम 2.4 डिग्री, नागौर में 5.7, लूणकरणसर में 6.1, बीकानेर में 7.6 और श्रीगंगानगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दो दिन कोहरा, फिर बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery