Friday, April, 17,2026

SIT के बाद नहीं हुआ एक भी पेपर लीकः CM भजनलाल

जयपुर: राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता के कारण ही प्रदेश में आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और अपराध मुक्त राजस्थान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण राजस्थान अब शांतिप्रिय राज्य के रूप में उभर रहा है, जिससे निवेशक और पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। पिछले दो वर्षों में प्रदेश में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के मामलों में 25.68%, डकैती में 47.26%, लूट में 50.75% तथा महिला अत्याचारों में करीब 10% गिरावट दर्ज की गई है। नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी गठन के बाद एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जिससे युवाओं का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस बल को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इनमें 8000 से अधिक कांस्टेबलों की नियुक्ति, 23 नए पुलिस थानों का सृजन, 8 पुलिस चौकियों का उन्नयन, 1000 पुलिस मोबाइल यूनिट्स की तैनाती और 35 नई चौकियों को स्वीकृति शामिल है। 

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए डिजिटल सुविधा

सीएम भजनलाल ने प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न संस्थानों में 100-100 क्षमता वाली 5 नई बैरकों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही पुलिस कर्मियों के स्पोर्ट्स, वेलफेयर और उत्सव फंड में 5 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने तथा पहले चरण में 500 आवासों के निर्माण का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नया पोर्टल और मोबाइल एप भी लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया। परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, आरएसी, निर्भया स्क्वॉड, हाड़ी रानी महिला बटालियन सहित 12 प्लाटून ने भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery