Friday, April, 17,2026

मुठभेड़ में घायल लॉरेंस गैंग का बदमाश, पैर में लगी गोली

श्रीगंगानगर: शहर में गुरुवार तड़के पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ चद्दर उर्फ संजू बिश्नोई (27) निवासी रोहिड़ावाली के रूप में हुई है, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस पर थानाधिकारी सुभाष ढील के नेतृत्व में सूरतगढ़ बाईपास पुल पर नाकाबंदी की गई। तड़के करीब 3 बजे बाइक सवार संजय वहां पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

पुलिस के रोकने पर आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो बदमाश के दाएं पैर की जांघ में लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लॉरेंस गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम करता था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फिरौती मांगने की कई वारदातों में शामिल रहा है। दो साल पहले एक कारोबारी के व्हाइट हाउस (कोठी) पर फायरिंग कर फिरौती मांगने का मामला भी उसी से जुड़ा बताया जा रहा है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ सहित डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, एसपी हरी शंकर समेत वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

'007 गैंग' का सरगना राजू मांजू गिरफ्तार

जयपुर। लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने '007 गैंग' के सरगना राजाराम उर्फ राजू मांजू को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर फलोदी, जोधपुर ग्रामीण और श्रीगंगानगर पुलिस की ओर से कुल 75 हजार रुपए का इनाम घोषित था। राजू पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूटपाट और तस्करी सहित 36 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। आईजी विकास कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि राजू जयपुर में हथियार खरीदने की फिराक में है। इस पर ANTF टीम ने खुद को हथियार सप्लायर बताकर उससे संपर्क साधा। तीन दिन तक पुलिस टीम ने मानसरोवर इलाके के एक पार्क के पास जाल बिछाए रखा। राजू लाल टोपी और काला चश्मा पहनकर पहुंचा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में सामने आया कि उसने 'रक्तांचल' फिल्म देखकर खुद को एजेंट की तरह पेश करने का तरीका अपनाया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery