Saturday, December, 27,2025

सर्दी के बीच बादलों की दस्तक, नए साल में बूंदाबांदी संभव

जयपुर: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। ऊंचाई पर बादलों की आवाजाही के कारण न्यूनतम तापमान में कहीं-कहीं 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। शुक्रवार को शेखावाटी अंचल के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

इसके बाद करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस, कुचामन सिटी में 4.2 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5 डिग्री सेल्सियस तथा अंता (बारा) और पाली में 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीकानेर में 12 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में सीकर, जयपुर और नागौर सहित कई जिलों में तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 24.8 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शेखावाटी में पाले से फसलों को नुकसान

कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं से ग्रामीण इलाकों में पाला जमना शुरू हो गया है। शेखावाटी और उत्तरी-पश्चिमी जिलों में खेतों पर सफेद परत जम रही है, जिससे सरसों, चना, गेहूं, जीरा, धनिया, मटर और सब्जियों को 30-80% तक नुकसान का खतरा है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक शीतलहर और पाले की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने किसानों को हल्की सिंचाई, धुआं, मल्चिंग और स्प्रे जैसे उपाय अपनाकर फसलों की रक्षा करने के सुझाव दिए हैं।

बारिश के साथ हो सकती है नए साल की शुरुआत !

पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम के कारण 30 दिसंबर से उत्तर भारत प्रभावित हो सकता है। इसके चलते उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार 8 जनवरी 2026 तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery