Wednesday, April, 16,2025

वक्फ कानून धर्म की आजादी पर हमला, जाति जनगणना अब जरूरी: राहुल गांधी

अहमदाबाद: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अहमदाबाद में पार्टी के 84वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्फ संशोधन अधिनियम को संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून संविधान विरोधी है और आने वाले समय में अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को भी निशाना बनाया जाएगा।

राहुल ने दावा किया कि आरएसएस समर्थित पत्रिका 'ऑर्गेनाइजर' में ईसाइयों की संपत्तियों पर नियंत्रण की बात की गई है और आगे सिख समुदाय को भी निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग दोहराई और बताया कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने इसका क्रांतिकारी उदाहरण पेश किया है। राहुल ने कहा कि जब केंद्र में विपक्षी गठबंधन की सरकार बनेगी, तब जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की 90% आबादी की निजी क्षेत्र में भागीदारी नगण्य है, जिसे बदलना होगा। इसके लिए आरक्षण की 50% सीमा भी तोड़नी होगी। राहुल ने कहा कि जनता अब भाजपा से तंग आ चुकी है और बदलाव की लहर साफ दिख रही है, जिसका असर आने वाले चुनावों में नजर आएगा।

संविधान और समानता की रक्षा का संकल्प

अधिवेशन में पार्टी ने 'न्याय पथ' प्रस्ताव पारित किया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता, ध्रुवीकरण और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया गया। कांग्रेस ने संविधान की रक्षा, धर्मनिरपेक्षता, महिला सशक्तीकरण, किसानों के अधिकारों और समावेशी आर्थिक नीतियों की बात दोहराई। प्रस्ताव में न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार देने, महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने और किसान कर्जमाफी के वादे शामिल हैं। पार्टी ने वर्तमान सरकार पर धार्मिक उन्माद फैलाने और मुट्ठीभर लोगों के हित साधने का आरोप लगाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery