Saturday, June, 06,2026

जनता के आक्रोश से कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलना पड़ा

सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सूरत और दमन के दौरे पर रहे। सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता के भारी आक्रोश ने कांग्रेस को कर्नाटक में अपना मुख्यमंत्री बदलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने विपक्षी दल पर पिछले 12 वर्षों के दौरान अव्यवस्था व अनिश्चितता फैलाने और इनमें राजनीतिक और चुनावी अवसर तलाशने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कर्नाटक में सिद्धारमैया के स्थान पर डीके शिवकुमार के सीएम बनने का जिक्र करते हुए कहा, 'जहां भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में है, लोग नाखुश हैं। यही कारण है कि पार्टी को वहां मुख्यमंत्री बदलना पड़ा।' पीएम ने कहा कि दूसरों पर निर्भर रहने वाले देश विकसित नहीं होते हैं। आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं, जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा। आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने गुजरात में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

प्रधानमंत्री ने हजीरा केंद्र का किया दौरा

प्रधानमंत्री ने सूरत जिले में लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) के हजीरा केंद्र का दौरा किया। मोदी ने 'एल एंड टी' के अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र, 'एएम नाइक हेवी इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स' का दौरा किया। उन्हें इस संयंत्र में निर्मित 'जोरावर' टैंकों और अन्य रक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने सूरत में पौधरोपण भी किया।

दमन 'मिनी इंडिया' का जीता-जागता उदाहरण

दमन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमन में नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और 2,970 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लक्षद्वीप में 885 करोड़ रुपए की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं के तहत कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर आधुनिक बंदरगाह विकसित किए जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने दमन को 'मिनी इंडिया' बताते हुए कहा कि यहां देश के विभिन्न हिस्सों के लोग रहते हैं, जो भारत की विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के लोगों के दशकों पुराने विकास के सपने अब साकार हो रहे हैं। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगी। क्षेत्र में पर्यटन तेजी से बढ़ा है और पर्यटकों की संख्या 2021 के छह लाख से बढ़कर 2025 में लगभग 50 लाख पहुंच गई है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery