Tuesday, November, 25,2025

मंगोलिया के विकास में भारत 'दृढ़' साझेदारः मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मंगोलिया के विकास में भारत एक 'दृढ़ और विश्वसनीय साझेदार' रहा है। यह बयान उन्होंने मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ व्यापक वार्ता के बाद दिया। उखना अपनी पहली भारत यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग सहित कई क्षेत्रों में समझौते किए। मोदी ने घोषणा की कि भारत मंगोलिया के नागरिकों को मुफ्त ई-वीजा सुविधा देगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की 1.7 अरब डॉलर की ऋण सहायता से मंगोलिया में चल रही तेल रिफाइनरी परियोजना देश की ऊर्जा सुरक्षा को नया बल देगी। उन्होंने इसे भारत की 'सबसे बड़ी विकास साझेदारी परियोजना' बताया, जिसमें 2,500 से अधिक
भारतीय विशेषज्ञ काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देश एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हैं और 'वैश्विक दक्षिण की आवाज' को मजबूत करने के लिए साथ काम कर रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery