Thursday, June, 26,2025

भारत ने कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की और न करेगा

नई दिल्ली: कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मलेन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका लौटे डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की। दोनों के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई है। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पड़ोसी मुल्क के आह्वान के बाद दोनों देशों की आपसी सहमति से ही हुआ था। इसमें किसी की भी मध्यस्थता नहीं थी और न ही किसी ट्रेड डील पर बात हुई थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आने के ट्रंप के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। क्वाड की अगली बैठक के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप को भारत आने के लिए आमंत्रित भी किया।

ट्रंप बोले- आई लव पाकिस्तान

वॉशिंगटन पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के साथ लंच के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रुकवाया। ट्रंप ने इसमें मुनीर की भूमिका को भी अहम बताया और कहा-आई लव पाकिस्तान। ट्रंप ने बुधवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के कुछ घंटे बाद ये बात दोहराई। उन्होंने मोदी को 'शानदार व्यक्ति' बताया और कहा कि हम भारत के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं। 

क्रोएशिया में बोले मोदी- युद्ध समाधान नहीं

जगरेब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में क्रोएशिया पहुंचे। पीएम मोदी साइप्रस की आधिकारिक यात्रा और कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद क्रोएशिया पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है। क्रोएशिया पहुंचने पर पीएम मोदी का जगरेब एयरपोर्ट पर क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने स्वागत किया। क्रोएशिया पीएम से बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत और क्रोएशिया इस बात पर सहमत हैं कि चाहे यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदानों से नहीं निकल सकता। बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है।

मोदी और ट्रंप की बातचीत के अंश

  • भारत आतंकवाद को अब प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि युद्ध के रूप में ही देखता है।
  • ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारत पूर्ण रूप से राजनीतिक एकमत है।
  • भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प से पूरी दुनिया को अवगत करा दिया है।
  • पाकिस्तान की ओर से हमले की किसी भी कार्रवाई पर अब कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery