Wednesday, November, 05,2025

भारत-मंगोलिया में सहयोग की अपार संभावनाएं

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद भवन में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना और उनके साथ आए शिष्टमंडल प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बिरला ने राष्ट्रपति उखना और शिष्टमंडल को संसद के नए भवन के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसमें बौद्ध दर्शन को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसकी एक गैलरी में "बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि" का मूलमंत्र प्रदर्शित है।

साझा बौद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए, बिरला ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं कालातीत, शाश्वत और प्रासंगिक हैं। बिरला ने कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच रक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में साझेदारी की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और मंगोलिया के बीच इतिहास से लेकर आध्यात्मिक विरासत तक कई साझी परंपराएं हैं।

बिरला ने कहा कि भारत और मंगोलिया अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच निरंतर गहरी हो रही साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि इन सात दशकों में दोनों देशों के बीच कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। इस अवसर पर, मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना ने 2023 में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की मंगोलिया यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरला की उपस्थिति से दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग और अधिक मजबूत हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery