Friday, April, 17,2026

डिवाइडर फांदकर पलटी स्लीपर बस... तीन की मौत

कोटा: शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में नयागांव पुलिया के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्लीपर कोच बस पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में बस से बाहर गिरे यात्रियों को सामने से आ रहे ट्रोले ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार निजी कंपनी की स्लीपर बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की ओर जा रही थी। बुधवार रात करीब 12 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में घुस गई और पलट गई। बस के पलटते ही फ्रंट मिरर और कांच टूट गए, जिससे ड्राइवर केबिन में बैठे यात्री सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रोले ने तीन लोगों को कुचल दिया।

मृतकों में धर्मेंद्र और कृष्णा निवासी भिंड (मध्य प्रदेश) शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। हादसे में घायल यात्रियों को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ग्वालियर निवासी देवेंद्र, पूनम, परी, सोमवीर और सत्यम सहित कई लोग शामिल हैं। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब ढाई बजे तक राहत कार्य जारी रहा। कई यात्री गंभीर रूप से घायल होने के कारण खुद बाहर नहीं निकल सके, जिन्हें कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक बस पहले लहराई और फिर अचानक पलट गई। हादसे में घायल देवेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी में शामिल होने जा रहा था, तभी हादसा हो गया। वहीं पूजा ने बताया कि हादसे में उसके भाई कृष्णा की मौत हो गई।

बस में करीब 75 यात्री सवार थेः थानाधिकारी संतोष चंद्रावत के अनुसार बस में करीब 75 यात्री सवार थे। मृतक धर्मेंद्र की पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है। एक अन्य मृतक किशन की बहन पूजा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद यात्रियों ने सामान और नकदी चोरी होने की शिकायत भी की है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

हादसे को लेकर अलग-अलग कयासः हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंकाएं सामने आई हैं। कुछ यात्रियों का दावा है कि किसी ने बस के फ्रंट कांच पर पत्थर मारा, जिससे ड्राइवर घबरा गया और बस पर नियंत्रण खो बैठा। वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क पर अचानक जानवर आने की वजह से भी हादसा हो सकता है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery