Saturday, June, 28,2025

पर्स स्नैचिंग का शातिर बदमाश दिल्ली से अरेस्ट

जयपुर:  श्याम नगर थाना पुलिस ने सोने के आभूषण और पर्स स्नैचिंग की कोशिश करने वाले शातिर बदमाश चिरंजी उर्फ चरणजीत बागरिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 15 जून को निर्माण नगर एबी में एक महिला से छीनाझपटी का प्रयास किया था।

इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है और कोमा में है। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपी चिरंजी शराब पीकर वारदात को अंजाम देता था और तकनीकी संसाधनों का उपयोग नहीं करता था। वह सफेद तौलिया बांधकर अकेले बाइक से स्नैचिंग करता था। वारदात के बाद वह कोटा, खेरली और दिल्ली के नजफगढ़ में फुटपाथों पर सोकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे दिल्ली में सास-ससुर और पत्नी के साथ छिपे होने की सूचना पर दबोचा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery