Friday, June, 27,2025

अब फील्ड में उतरीं डिप्टी सीएम... जलभराव पर अफसरों को लगाई फटकार

जयपुर:  प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद जलभराव और गंदगी की समस्या से शहरवासी खासे परेशान हैं। ऐसे में बारिश, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लगातार दूसरे दिन विद्याधर नगर और भांकरोटा क्षेत्र में जलभराव और विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने विद्याधर नगर की रोड नंबर 14 और भांकरोटा क्षेत्र में जलभराव की समस्या का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देना हमारी प्राथमिकता है, ऐसे में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने अजमेर रोड स्थित रिंग रोड परियोजना का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

अधिकारियों ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

मानसून के दौरान सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निगम अधिकारियों ने फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त (स्वास्थ्य) देवानंद शर्मा ने जलमहल के आस-पास की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, सिविल लाइन जोन के उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने सिंधी कैंप, रेलवे स्टेशन और हसनपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे कचरा मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। स्वास्थ्य विभाग, अभियंता शाखा और सफाई निरीक्षकों ने जलमहल, सिंधी कैंप, रामगंज, छोटी चौपड़, आमेर रोड समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर फैले कचरे पर तुरंत कार्रवाई करने और अन्नपूर्णा रसोई में खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

हेरिटेज नगर निगम की आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करते हुए जलभराव की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शास्त्री नगर, जयपुर जंक्शन, सुभाष चौक, आमेर रोड सहित कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और बाढ़ नियंत्रण केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा वायरलेस सिस्टम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

तीन शिफ्टों में काम करेंगे अधिकारी

नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सभी चार बाढ नियंत्रण केंद्रों को सक्रिय करने और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मानसरोवर बाढ़ नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को तीन शिफ्टों में कार्य करने, शिकायतों का त्वरित समाधान करने और खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। ग्रेटर क्षेत्र में मानसरोवर, मालवीय नगर, विश्वकर्मा और खिरणी फाटक के पास बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर मड पंप, ट्रैक्टर, मिट्टी के कट्टे जैसे संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery