Tuesday, April, 08,2025

BJP नेताओं को झटका, कांग्रेस से आए 7 पार्षद बने चेयरमैन

जयपुर: जयपुर नगर निगम हेरिटेज के अस्तित्व के अंतिम समय में आखिरकार सरकार ने 24 स्थाई समितियों का गठन कर दिया है। यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा के निर्देशों के बाद जारी हेरिटेज निगम की समितियों के गठन में भारी गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। छह माह पहले मृतक सुशीला देवी को निगम की फायर समिति में सदस्य बना दिया गया है।

इसी तरह फुटकर व्यवसाय पुनर्वास समिति में रवि जैन को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इस नाम का कोई पार्षद निगम में मौजूद ही नहीं है। समिति गठन में खास बात यह है कि जयपुर शहर की राजनीति में दखल रखने वाले दिग्गज पार्षदों को तवज्जो नहीं दी गई है, जबकि सरकार बदलने के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए आठ में से सात पार्षदों को चेयरमैन बनाया गया है। इनमें पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निकटतम समर्थक माने जाने वाले मनोज मुद्दल भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, समिति गठन में सबसे ज्यादा ताकत मौजूदा कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव को दी गई है। यादव को कार्यकारिणी, वित्त और भवन अनुजा एवं संकर्म समिति का चेयरमैन बनाया गया है। कार्यवाहक महापौर होने के कारण निगम के अधिकांश कामकाज में यादव की ही भूमिका प्रमुख रहती है। यूडीएच के आदेशों के अनुसार इन समितियों का कार्यकाल 10 नवंबर, 2025 तक निर्धारित किया गया है।

साढ़े चार साल बाद गठन

समितियों का गठन करीब साढ़े चार साल बाद किया गया है। बोर्ड गठन के समय कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर के कार्यकाल में समितियों का गठन नहीं हो पाया था। पिछले वर्ष मुनेश गुर्जर को पद से हटाने के लिए कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के एक गुट ने भाजपा को समर्थन दिया था। अब इन पार्षदों को समितियों में चेयरमैन बनाकर भाजपा ने उन्हें इनाम दे दिया है। हालांकि इनमें से किसी को भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता नहीं मिली है। इस कारण घोषित समितियों को राजनीतिक समझौते की समिति माना जा रहा है।

छह माह पहले हुआ था ड्राफ्ट!

बताया जा रहा है कि समितियों के गठन से नाराज भाजपा नेताओं ने मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचा दिया है। समितियों में गैर-पार्षद सदस्य भी अधिकतर भाजपा से संबंधित नहीं है। दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि छह माह पूर्व दिवंगत हुई पार्षद का नाम समिति में शामिल होना यह दर्शाता है कि समिति के प्रारूप को छह माह पहले ही तैयार कर लिया गया था, लेकिन सूची अब जारी की गई है।

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र सबसे प्रभावशाली

यहां से 7 पार्षद अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके बाद आदर्श नगर और किशनपोल से 6-6, हवामहल से 5 और आमेर से 1 पार्षद को समिति अध्यक्ष बनाया गया है। सिविल लाइंस से मनोज मुगल, अंशु शर्मा, उत्तम शर्मा, पूनम शर्मा, ज्योति चौहान, धीरज शर्मा और पवन कुमार शर्मा अध्यक्ष बने हैं। इनमें से तीन पार्षद पूर्व मंत्री खाचरियावास के समर्थक माने जाते हैं।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery