Saturday, December, 27,2025

चौमूं में पुलिस से भिड़े उपद्रवी

 

जयपुर: चौमूं कस्बे में शुक्रवार सुबह कलंदरी मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद उपद्रवियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। यह घटना तड़के करीब 3 बजे चौमूं बस स्टैंड के पास हुई। पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई अन्य को हल्की चोटें आई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार, मस्जिद के बाहर पिछले लगभग 40 वर्षों से अतिक्रमण था, जिससे मुख्य सड़क संकरी होकर करीब 80 फीट रह गई थी। गुरुवार को प्रशासन, पुलिस और मस्जिद कमेटी के बीच वार्ता के बाद इस क्षेत्र से पत्थर हटाने पर सहमति बनी थी। शाम तक समुदाय के लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया, लेकिन पुलिस के लौटते ही वहां लोहे की रेलिंग लगाकर पक्का निर्माण कर दिया गया। शाम करीब 7 बजे निर्माण की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण हटाने को कहा। इसी दौरान विवाद बढ़ा और हल्का पथराव हुआ। तड़के करीब 3 बजे जब पुलिस ने जेसीबी से रेलिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की तो उपद्रवियों ने जोरदार पथराव किया।

500 से ज्यादा पुलिस जवान मौके पर पहुंचे

सुबह जब सर्चिग ऑपरेशन के दौरान पुलिस वहां पहुंची तो उपद्रवियों ने चौथी बार फिर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, दौलतपुरा, खोराबीसल, कालवाड़, करधनी, मुरलीपुरा सहित कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। स्पेशल टास्क फोर्स, वज्र वाहन और आरएसी की कंपनियां तैनात की गई। करीब 500 से ज्यादा पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश, एडिशनल कमिश्नर डॉ. राजीव पचार, डीसीपी (पश्चिम) हनुमान प्रसाद मीणा और डीसीपी अभिजित सिंह ने मोर्चा संभाला। जयपुर पुलिस कमिश्रर सचिन मित्तल ने पूरे मामले की मॉनिटरिंग की और मौके पर पहुंचकर अपडेट लिया।

उपद्रवियों में महिलाएं भी शामिल

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर अब तक 125 से ज्यादा उपद्रवियों को डिटेन किया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान और धार्मिक उन्माद फैलाने जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। एहतियातन चौमूं क्षेत्र में रविवार सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कस्बे के कई बाजार बंद हैं और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पत्थरबाजों पर फूल नहीं, सलाखों के पीछे भेजेंगे: सीएम भजनलाल

चौमू की घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। सीएम ने कही कि राजस्थान में शांति और विकास की राह में बाधा डालने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने साफ संदेश दे दिया है कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई नरमी नहीं है। पत्थरबाजों पर फूल नहीं, बल्कि उन्हें कानून के मुताबिक सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery