Wednesday, October, 07,2026

आठ घंटे का धरना... फिर हिरासत में राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली: चुनाव प्रणाली में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का प्रदर्शन मंगलवार को हाईवोल्टेज राजनीतिक घटनाक्रम में बदल गया। संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर निकले 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' को पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेता वहीं धरने पर बैठ गए। करीब आठ घंटे के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार कुल 260 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 10 सांसद भी शामिल हैं। सभी को दिल्ली के अलग-अलग थानों में ले जाया गया। राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया, जहां पहुंचते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। धरने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं और उनसे मुलाकात होनी चाहिए। राहुल ने सोशल मीडिया पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।

परमिशन नहीं... फिर भी डटे रहे

पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। सोशल मीडिया के जरिए मार्च की जानकारी मिलने के बाद BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार शांतिपूर्वक लौटने की अपील की, लेकिन वे मौके पर डटे रहे। हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी किंग्सवे कैंप के गेट पर पहुंचीं और उसे फांदकर खोला, जिसके बाद कार्यकर्ता भी परिसर में प्रवेश कर गए। विपक्षी दलों ने SIR रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery