Wednesday, August, 27,2025

गांधी परिवार से रिश्ता भक्त-भगवान जैसा

बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रार्थना गाने के कारण पार्टी के भीतर आलोचनाओं का सामना कर रहे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि इस घटना के कारण यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह माफी मांगते हैं। हालांकि उन्होंने यह दावा भी किया कि विधानसभा में प्रार्थना के जरिए वह भाजपा पर निशाना साधना चाहते थे। शिवकुमार ने दावा किया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनकी कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग इस घटना का 'दुरुपयोग' करने और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि उनका रिश्ता भगवान और भक्त जैसा है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि वह एक कांग्रेसी हैं और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहेंगे। निष्कासित कैबिनेट सदस्य और पार्टी के ही विधायक के एन राजन्ना ने सवाल किया कि शिवकुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? शिवकुमार ने यह भी स्पष्ट करने का प्रयास किया कि उन्होंने विधानसभा में किसी संदर्भ में इसका उल्लेख किया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रशंसा नहीं की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेता आर अशोक की खिंचाई करना चाहते थे। शिवकुमार ने हाल में सदन के अंदर आरएसएस का प्रार्थना गाकर सभी को हैरान कर दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery