Wednesday, February, 04,2026

विधानसभा का घेराव करने पर ही जागेगी सरकार: MLA भाटी

बीकानेर: राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण को लेकर बीकानेर में सोमवार को हजारों लोगों ने महापड़ाव डाला। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखे। वहीं शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित महापड़ाव में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में खेजड़ी कटाई का मुद्दा उठाया, लेकिन अब सरकार को जगाने के लिए विधानसभा का घेराव करना पड़ेगा। वे बोले- भगत सिंह ने कहा था कि आवाज सुनाने के लिए धमाका करना पड़ता है। महापड़ाव में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता मंच पर मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल और विधायक अभिमन्यु पूनिया शामिल थे। इस दौरान आईजी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

सलमान खान को नानी याद दिला दी थी

लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई भी महापड़ाव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सलमान खान को नानी याद दिला दी थी। उन्होंने खेजड़ी संरक्षण से जुड़े कानूनों में संशोधन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वर्तमान कानून में स्पष्ट दंड प्रावधान नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कड़े दंड का प्रावधान लागू करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में आए लोगों ने कहा कि गर्दन कटा सकते हैं, लेकिन खेजड़ी को नहीं कटने देंगे। प्रशासन को झुकना पड़ेगा और घुटने टेकने पड़ेगे। अगर नहीं माने तो समाज उखाड़ कर फेंक देगा। आंदोलनकारियों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगभग एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

सोलर परियोजना के नाम पर काट रहे खेजड़ी

पश्चिमी राजस्थान में सोलर परियोजनाओं के नाम पर खेजड़ी के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई के आरोप लगाए गए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि कंपनियां रात के समय पेड़ काटकर उन्हें जमीन में दबा देती हैं। इसी के विरोध में पिछले एक महीने से कलेक्ट्रेट और करणीसर भाटियान में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। साधु-संतों ने स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व में आमरण अनशन की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery