Friday, September, 26,2025

5,65,427 होगी शिक्षकों की संख्या नीतीश ने दिए 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को चयनित 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन शिक्षकों की भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के तीसरे चरण के तहत की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन चरणों में भर्ती किए गए 2,68,548 शिक्षकों के अलावा, 42,918 अभ्यार्थियों ने प्रधानाध्यापकों की परीक्षा उत्तीर्ण की है और उन्हें अगले महीने नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, "इसके अलावा पूर्व में पहले पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त 2,53,961 शिक्षकों ने भी सरकारी कर्मचारी का दर्जा पाने के लिए योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।" "नीतीश ने कहा, अब राज्य में सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5,65,427 हो जाएगी।"

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में शिक्षा क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य बजट में शिक्षा का हिस्सा 22 प्रतिशत तक पहुंच गया है, और इसे और बढ़ाया जाएगा। शुरुआत से ही शिक्षा, खासकर लड़कियों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।"

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery