Saturday, December, 27,2025

विकास के लिए 'मैं' नहीं, 'हम' की सोच जरूरी: अविनाश गहलोत

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से ब्यावर गौरव सम्मान-2025 का भव्य आयोजन शुक्रवार को गीता रिसॉर्ट, गायत्री नगर, ब्यावर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और क्षेत्रीय विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मीडिया को "तीसरी आंख" बताते हुए कहा कि शासन तभी प्रभावी बनता है, जब सरकार, प्रशासन, मीडिया और नागरिक मिलकर एकजुट होकर कार्य करें। मीडिया सत्ता और जनता के बीच पुल का कार्य करता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा, "विकास कभी 'मैं' के लिए नहीं, बल्कि हमेशा 'हम' के लिए होता है।"

अतिथियों का स्वागत करते हुए पवन अरोड़ा ने ब्यावर की सामूहिक प्रगति और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उन्नति में सभी वर्गों की सहभागिता अहम है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट इंडिया समूह डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन और दृष्टिकोण "खबर ही जीवन है" के सिद्धांत पर कार्य करता है। अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज का उद्देश्य सनसनी नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु बनना है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ब्यावर किशोर चौधरी, अजमेर डिविजनल कमिश्नर शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, ब्यावर एसपी रतन सिंह, आईएएस दिव्यांश सिंह, एसडीएम ब्यावर, एसडीएम मसूदा दीपशिखा और अजमेर डेयरी के चेयरमैन रामचंद्र चौधरी शामिल थे।

ब्यावर को जिला बनाने की मांग 1957 से चली आ रही थी, जिसे लगातार प्रयासों के बाद पूरा किया गया। ब्यावर में मिनी सचिवालय सहित प्रशासनिक ढांचे के लिए ₹100 करोड़ जारी किए गए है। राजस्थान में पहला 20,000 बीघा ऑनलाइन भूमि बैंक बनाया गया है। सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ आगे बढ़ रही है। अरावली की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। -अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री

अविनाश गहलोत ने दो साल में लंबे समय से लंबित सुधारों को लागू किया है। ये प्रयास भले ही शहरी क्षेत्रों में कम दिखते हों, लेकिन ग्रामीण राजस्थान में इसका वास्तविक असर देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के आने के बाद पूरे राज्य में अपराधों में 13% कमी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 20% की गिरावट आई है। ब्यावर का विकास हमेशा सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। -पवन अरोड़ा, सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery