Tuesday, April, 15,2025

सजा श्रद्धा का दरबार... कीर्तन और लंगर में आस्था का सैलाब

जयपुर: बैसाखी पर्व पर रविवार को शहर के प्रमुख गुरुद्वारों में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम संगम देखने को मिला। राजापार्क, पानीपेच और वैशाली नगर स्थित गुरुद्वारों में भव्य कीर्तन दरबार सजाए गए, गुरबाणी की अमृतवाणी गूंजी और संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण कर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रमों में विधायक कालीचरण सराफ और गोपाल शर्मा सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन और कथा विचार के माध्यम से खालसा सूजन दिवस के महत्व को सजीव किया। प्रमुख आयोजन राजापार्क स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क गुरुद्वारा, गुरुनानकपुरा में हुआ। सुबह से ही नितनेम के पाठ और आसा दी वार का कीर्तन प्रारंभ हुआ। भाई जगप्रीत सिंह खन्ना ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके बाद गुरुद्वारे के हजूरी जत्थे के महिंदर सिंह और गुरदीप सिंह ने सुबह 10 बजे तक संगत को सजीव धार्मिक गायन सुनाया। इस अवसर पर भाई मस्तान सिंह और श्री दरबार साहिब अमृतसर से विशेष रूप से पधारे भाई गगनदीप सिंह ने शबद कीर्तन किया। भाई हरभजन सिंह खालसा शाहबाद (मारकंडा) वालों ने खालसा सूजन दिवस का महत्व समझाया।

पंज प्यारे की फौज में 20 नए सेवक शामिल

कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ ने भी शिरकत की और गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस अवसर पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, माइनॉरिटी कमीशन के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, पूर्व पार्षद बलदेव सिंह, गुरुद्वारा प्रधान अमरजीत सिंह और सचिव तेजवंत सिंह ने शॉल ओढाकर विधायक का सम्मान किया। भोपाल से आए पंज प्यारे द्वारा 20 नए सेवकों को अपनी फौज में शामिल किया गया। समापन पर लस्सी, छाछ के प्रसाद के साथ गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

25 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

पानीपेच स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में भव्य शबद कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन हुआ। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने यहां मत्था टेका और गुरुद्वारा परिसर के विकास के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। वैशाली नगर स्थित गुरुद्वारे में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई अरविंदर सिंह धामी ने आसा दी वार का भावपूर्ण कीर्तन किया। भाई दलजीत सिंह बिछोआ ने बताया कि आज ही के दिन दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने अमृत पान करवा कर खालसा पंथ की स्थापना की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery