Friday, June, 27,2025

भाजपा ने राजस्थान व अन्य राज्यों में सरकारें गिराने को हॉर्स ट्रेडिंग की

जयपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान समेत अन्य राज्यों में सरकारें गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग और साजिश रची, जिसमें उन्होंने प्रमुख भाजपा नेताओं के नाम भी लिए। गहलोत ने कहा कि इस साजिश में अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल थे। उन्होंने जोधपुर में विद्यालय भवन के उद्घाटन विवाद और मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर की अनुमति रद्द करने को भी संविधान विरोधी और भेदभावपूर्ण नीति करार दिया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सरकारें गिराने के लिए करोड़ों रुपए की हॉर्स ट्रेडिंग की, लेकिन राजस्थान में उनकी साजिश नाकाम रही। गहलोत ने कहा कि ये लोग रुपए बांटकर हमारी पार्टी में बगावत करवाना चाहते थे। मेरे पास इसके सबूत हैं। 25 से 50 करोड़ रुपए तक बांटे गए। क्या यह संविधान सम्मत है? उन्होंने संविधान दिवस पर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है, जहां पत्रकारों, लेखकों और साहित्यकारों को जेल में डाला जा रहा है।

इमरजेंसी की गलती स्वीकारी, लेकिन BJP सच्चाई छिपा रही

गहलोत ने 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी गलती स्वीकार की थी और इंदिरा गांधी सहित पार्टी को उसकी सजा भी मिली। उन्होंने कहा कि दो साल में इंदिराजी की आंधी चली और हम भारी बहुमत से जीते। इमरजेंसी में अनुशासन, मिलावटखोरी पर रोक और संजय गांधी के पांच सूत्री कार्यक्रम की तारीफ भी हुई। उन्होंने भाजपा पर इलाहाबाद कुंभ में मृतकों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने 35 मौतें बताई, जबकि बीबीसी ने 85 मौतों के प्रमाण प्रस्तुत किए।

जनता दुखी, अफसर नहीं सुनते

उन्होंने कहा कि जनता परेशान है और मुख्यमंत्री अपनी शक्तियों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी विधायकों से कहते हैं कि मेरा ट्रांसफर करवा दो। पहले अधिकारियों में भय था, अब जयपुर में मंत्रियों तक के दरवाजे बंद हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक और पदाधिकारी भी अपनी सुनवाई न होने से नाराज हैं।

भवन के उद्घाटन पर विवाद

जोधपुर में अपने विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भवन के उ‌द्घाटन विवाद पर गहलोत ने कहा कि यह सिर्फ एक गलतफहमी थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उद्घाटन के लिए बुलाया था। जब पता चला कि भवन एमएलए फंड से नहीं बना है तो उन्होंने विनम्रता से कार्यक्रम रद्द कर दिया। गहलोत ने कहा कि मुझे उ‌द्घाटन की जरूरत नहीं है। मैं बिना शोर-शराबे के वहां जाऊंगा। सरकार नहीं चाहती कि मैं उद्घाटन करूं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं।

मारवाड़ सेंटर पर भेदभाव

मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर की अनुमति रद्द करने पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने यह सेंटर बनवाया, लेकिन अब उन्हें वहां जाने से रोका जा रहा है। भाजपा और एबीवीपी को अनुमति दी जा रही है, लेकिन कांग्रेस को मना किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया और राहुल गांधी की संविधान बचाओ मुहिम से जोड़ते हुए कहा कि यह भेदभाव पूरे प्रदेश में हो रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery