Saturday, June, 28,2025

तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी

कोटद्वार: उत्तराखंड में कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों को शुक्रवार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषियों की सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने यहां बताया कि कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने आर्य पर 72 हजार रुपए तथा अन्य दो आरोपियों सौरभ भास्कर तथा अंकित गुप्ता प्रत्येक पर 62,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने सरकार को चार लाख रुपए प्रतिकर के रूप में अंकिता के माता-पिता को देने का भी आदेश दिया है।

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्य करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की 18 सितंबर 2022 को कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने
दो कर्मचारियों-सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले की ढाई साल से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद 19 मई को अदालत ने शुक्रवार का दिन फैसला सुनाने के लिए तय किया था। अंकिता के साथ विवाद के बाद आर्य ने अपने कर्मचारियों भास्कर और गुप्ता के साथ मिलकर उसको ऋषिकेश की चीला नहर में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। नहर से अंकिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। पुलकित आर्य पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। भाजपा ने विनोद आर्य को मामला सामने आते ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery