Friday, April, 17,2026

काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

अजमेर: काले कागज को केमिकल से असली नोट में बदलने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह का अजमेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से काले कागज की गड्डियां, केमिकल, कास्टिक सोडा, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

सीओ शिवम जोशी के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे और एक लाख रुपए के बदले तीन लाख रुपए देने का लालच देते थे। ठग पहले एक असली नोट को केमिकल से काला कर देते और फिर गर्म पानी व कास्टिक सोडा में डालकर उसे दोबारा असली नोट में बदलने का प्रदर्शन करते थे। इस प्रक्रिया से प्रभावित होकर लोग उन्हें असली रकम सौंप देते थे।

मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल टीम ने महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास जाल बिछाया और तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए दूदू निवासी सदीक (40) पुत्र आसीन मोहम्मद, जयपुर निवासी सिराजुद्दीन (35) पुत्र जाफर खान और जिला प्रतापगढ़ निवासी नौसद (19) पुत्र कल्लू मल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उनकी ठगी की पूरी करतूत सामने आई। आरोपी राजस्थान में घूम-घूमकर वारदात को अंजाम देते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery