Tuesday, August, 12,2025

भाजपा नेता की पत्नी की गला रेतकर हत्या

अजमेर: किशनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को भाजपा नेता की पत्नी की दिन-दहाड़े हत्या से दहशत फैल गई। बदमाशों ने महिला की ज्वैलरी लूटकर उसका गला रेत दिया। हमले में भाजपा नेता रोहित सैनी के भी गंभीर चोट आई है। रोहित भाजपा मंडल के महामंत्री हैं। वे पत्नी के साथ ससुराल से रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रहे थे। किशनगढ़ ग्रामीण सीओ उमेश गौतम ने बताया कि उदयपुर कलां निवासी रोहित सैनी (35), पत्नी संजू सैनी (32) के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव में अपने ससुराल गए थे।

रविवार को दंपती रलावता से सिलोरा गांव की ओर संजू के रिश्ते में लगने वाले भाई के यहां राखी बांधने जा रहे थे। गांव पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले उनकी बाइक को बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने संजू को चाकू दिखाकर ज्वैलरी छीनने की कोशिश की। आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। ज्वैलरी लूटने के बाद उन्होंने संजू के गले पर चाकू से वार कर दिया।

लोगों ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने रोहित और संजू को घायल अवस्था में किशनगढ के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने संजू को मृत घोषित कर दिया। सीओ उमेश गौतम ने बताया कि लूट कितने की हुई है, इसकी जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आ सकेगी।

हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी

घटना की सूचना के बाद सैनी समाज के लोग अस्पताल में जुट गए। समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इस बीच कुछ युवाओं ने रोड जाम करने की कोशिश की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery