Thursday, April, 24,2025

ताज का दीदार कर अभिभूत हुए वैंस, कहा- यह अद्भुत... लाजवाब कृति

आगरा (उप्र): अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस ने बुधवार को सपरिवार आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। जेडी वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर से बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर वेंस को सीएम योगी के साथ बातचीत करते देखा गया। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार से ताजमहल परिसर पहुंचे और मोहब्बत की मिसाल मानी जाने वाली इस विश्व धरोहर का दीदार किया।

वेंस ने ताजमहल का भ्रमण करने के बाद आगंतुक डायरी में लिखा, ताजमहल अद्भुत है। यह सच्चे प्रेम, मानवीय प्रतिभा का प्रमाण है और भारत जैसे महान देश की एक लाजवाब कृति है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश में हार्दिक स्वागत है। यह भारत का पवित्र हृदय स्थल है और अपनी शाश्वत भक्ति, जीवंत संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि वेंस परिवार ताजमहल देखने के बाद हवाई अड्डे लौट गया। परिवार ने आगरा में करीब तीन घंटे बिताए, जिसमें से एक घंटे से ज्यादा समय ताजमहल में बिताया। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया। इसलिए मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत व सत्कार किया।

स्वागत में चौराहों पर आकर्षक सजावट

अमेरिकी उपराष्ट्रपति का काफिला जिन मार्गों से गुजरा, उन्हें सजाया गया। सड़क के दोनों और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमेरिका और भारत का झंडा लेकर वेंस का स्वागत किया। वेंस परिवार ने हवाई अड्डे से ताजमहल तक कार से यात्रा की। प्रमुख चौराहों पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाई गई और आकर्षक सजावट की गई, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।

सुरक्षा के लिए किए गए कड़े इंतजाम

इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हवाई अड्डे से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक 12 किलोमीटर का रास्ता भारी सुरक्षा घेरे में था। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को तीन दिन पहले से ही आगरा में तैनात किया गया था और उपराष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान पूरे मार्ग को जीरो ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery