Tuesday, April, 15,2025

गंभीर नदी पर हुआ भगवान श्रीजी का जलाभिषेक... उमड़े श्रद्धालु

श्रीमहावीरजी: उत्तर भारत के प्रमुख जैन तीर्थ स्थल श्रीमहावीरजी में रविवार को भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रथयात्रा निकली। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। जैसे ही स्वर्ण मंडित रथ मुख्य मंदिर से बाहर निकला, भगवान जिनेंद्र के जयकारों से आकाश गूंज उठा। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जैन ध्वजा दिखाकर रथयात्रा को रवाना किया और मंदिर में दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर 450 साल पुरानी भगवान महावीर की पाषाण प्रतिमा को स्वर्ण मंडित रथ में विराजमान किया गया।

रथयात्रा मुख्य मंदिर से प्रारंभ होकर गंभीर नदी के तट तक पहुंची। देश भर से आए श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यात्रा में धर्म चक्र और ऐरावत हाथी अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे, जबकि छोटे बच्चे केसरिया पताकाएं लेकर यात्रा में शामिल थे। हिंडौन के उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल रथ के सारथी बने। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रथयात्रा के दौरान घोड़ी नृत्य ने श्रद्धालुओं मन मोह लिया। शाम को ऊंट दौड़ और घुड़ दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सात दिवसीय मेले का समापन सोमवार को कुश्ती दंगल और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगा।

रजत कलशों की लगी बोली

गंभीर नदी के तट पर भगवान श्रीजी का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद रजत कलशों की बोली लगाई गई। वापसी यात्रा में परंपरा के अनुसार मीणा समाज के लोग लाठियां लेकर चले। रथ की अगुवाई गुर्जर समाज के लोगों ने की। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में चल रहे भगवान महावीर के वार्षिक मेले में रथयात्रा से पहले चांदनपुर वाले बाबा भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक हुआ। वहीं, भगवान जिनेंद्र का प्रक्षाल व पूजन किया गया।

हिंडौन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रविवार को श्रीमहावीरजी में भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जाते समय हिंडौन सिटी में लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का चुनरी और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव भी मौजूद थी। कार्यक्रम में हिंडौन मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, महू मंडल अध्यक्ष सतवीर तिघरिया और सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिंडौन देहात अध्यक्ष शिव गणेश जाट और खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery