Friday, June, 27,2025

अयोध्या में गंगा दशहरा पर 'राम दरबार' की प्राण-प्रतिष्ठा

अयोध्या: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 'राजा राम' के भव्य दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यह समारोह अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:25 से 11:40 बजे) में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां विराजमान हैं। इन मूर्तियों को 40 वर्ष पुराने संगमरमर से आठ महीनों में तराशा गया है, जिसमें मूर्तिकारों की भक्ति और समर्पण झलकता है। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में 350 लोगों को आमंत्रित किया गया था। इनमें ज्यादातर ट्रस्ट के पदाधिकारी और साधु-संत हैं।

आठ देवालयों में प्राण-प्रतिष्ठा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, राम दरबार के साथ ही मंदिर परिसर के आठ अन्य देवालयों में भी प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इनमें शेषावतार, भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्य देव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा शामिल हैं।

राम मंदिर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्तिः योगी

सीएम योगी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना से प्रधानमंत्री ने गंगा की पवित्रता को पुनः स्थापित किया है। उन्होंने राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति बताया।

दान किए हीरे के आभूषणः राम दरबार के लिए सूरत के कारोबारी मुकेश पटेल ने हीरे, सोने-चांदी के आभूषण दान दिए। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने कहा कि आभूषणों में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रूबी से 11 मुकुट हैं। गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक, चारों भाइयों के लिए धनुष-बाण हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery