Tuesday, August, 12,2025

पोते-पोती को बचाने कूदी दादी, तीनों की मौत

राजसमंद: देवगढ़ थाना इलाके के ढाक का चौड़ा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दादी और पोता-पोती की मौत हो गई। पोता-पोती नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। अचानक वे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए दादी भी तालाब में कूद गई। तैरना नहीं आने के कारण तीनों डूब गए। थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई ने बताया कि हादसे में पूर्व वार्ड पंच भंवरी देवी (60) पत्नी राजूराम भील और उनके पोते हिम्मतराम (11) पुत्र तुलसाराम व पोती मीना (10) पुत्री लक्ष्मण राम की मौत हो गई। हिम्मतराम और मीना चचेरे भाई-बहन थे। भंवरी देवी उनकी दादी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

ग्रामीणों की मदद से निकाले शव

गांव के दूसरे बच्चों ने तालाब में भंवरी देवी का शव देखा। उन्होंने मंडावर प्रशासक प्यारी देवी को इसकी सूचना दी। प्यारी देवी ने बग्गड़ पुलिस चौकी पर हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पोता-पोती और दादी को तालाब से बाहर निकाल कर देवगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

तीनों को ही नहीं आता था तैरना

ढाक का चौड़ा गांव में रविवार सुबह करीब 9 बजे भंवरी देवी पोते हिम्मतराम और पोती मीना को लेकर बकरियां चराने जंगल में गई थी। इस दौरान हिम्मतराम और मीना गांव के तालाब शिल सागर में नहाने के लिए उतरे। दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने के कारण दोनों डूबने लगे। दोनों बच्चों को डूबता देख दादी भंवरी देवी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गई। भंवरी देवी को भी तैरना नहीं आता था। पानी गहरा होने के कारण वह भी डूब गईं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery