Friday, June, 27,2025

रेजिडेंट्स की भूख हड़ताल जारी विरोध में उतरे सीनियर डॉक्टर्स

उदयपुर/कोटा/बीकानेर: उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में डॉक्टर रवि शर्मा की मौत के बाद रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। दो दिन से 4 रेजिडेंट डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, आरएनटी कॉलेज में रेजिडेंट्स की हड़ताल के विरोध में सीनियर डॉक्टर्स उतर आए हैं। उधर, इस हड़ताल के समर्थन में कोटा और बीकानेर में भी रेजिडेंट्स की हड़ताल के चलते चिकित्सा व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

उदयपुर में सीनियर डॉक्टर्स ने गुरुवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज में रैली निकाली और रेजिडेंट्स को हड़ताल खत्म कर हॉस्पिटल जॉइन करने की मांग की। वहीं, रेजिडेंट्स यूनियन के पूर्व सचिव डॉ. जतिन प्रजापति ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, भूख हड़ताल जारी रहेगी। गुरुवार को मांगों को लेकर एसपी और कलेक्टर के साथ रेजिडेंट्स की मीटिंग हुई, लेकिन रेजिडेंट्स सहमत नहीं हुए। एक दिन पहले भी कलेक्टर, कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट्स की मीटिंग हुई थी, जिसमें मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी थी।

राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. तरुण स्लोत ने कहा कि हमने रेजिडेंट्स की हड़ताल को अनुचित बताते हुए गुरुवार को इसके विरोध में कॉलेज कैंपस में रैली निकाली। उन्होंने कहा कि मृतक डॉक्टर के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। हम चाहते हैं कि उनके परिवार को मुआवजा मिले। रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने से पहले ही प्रिंसिपल को हटाने की मांग गलत है।

कोटा में दूसरे दिन भी रेजिडेंट्स हड़ताल पर... ऑपरेशन टले

उदयपुर के डॉक्टर की मौत के मामले को लेकर कोटा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे जहां आईपीडी व ओपीडी में असर देखने को मिला, वहीं मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी हॉस्पिटल्स में 10 से 12 ऑपरेशन टालने पड़े। ज्यादातर भर्ती मरीजों व इमरजेंसी केसों में सोनोग्राफी की जा रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को आगे की तारीख दी जा रही है। दरअसल, कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमबीएस, जेकेलोन, एसएसबी, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, रामपुरा हॉस्पिटल के 600 के करीब रेजिडेंट डॉक्टर्स सम्पूर्ण (इमरजेंसी सेवाओं सहित) कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके चलते ओपीडी व आईपीडी में सीनियर रेजिडेंट व सीनियर डॉक्टर्स को कमान संभालनी पड़ रही है।

कॉलेज हॉस्टल के बाथरूम में गिरा प्लास्टर

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में असुविधाओं को लेकर जहां रेजिडेंट्स हड़ताल पर है, वहीं गुरुवार शाम को हॉस्टल के बाथरूम का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वहां कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में रेजिडेंट्स ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। रेजिडेंट्स का कहना है कि हॉस्टल की हालत बहुत खराब है। वहां रहना मुश्किल है।

बीकानेर में हड़ताल से बिगड़े PBM के हाल

उदयपुर में एक रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद चल रही रेजिडेंट्स की हड़ताल के समर्थन में बीकानेर में रेजिडेंट्स की हड़ताल लगातार दूसरे दिन जारी रही। रेजिडेंट्स के वार्ड और ओपीडी में नहीं पहुंचने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते PBM में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 500 रेजिडेंट्स हैं। इनकी हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery