Friday, September, 26,2025

भाजपा के डीएनए में है संविधान का अपमान करना: गहलोत

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। कांग्रेस लगातार राज्य सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगा रही है, जबकि भाजपा इसे संवैधानिक बाध्यताओं का मामला बता रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला किया। गहलोत ने कहा कि भाजपा का डीएनए ही संविधान का अपमान करने वाला है और शहरी निकाय चुनाव टालना लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। अब तो उच्च न्यायालय ने भी कह दिया है कि शहरी निकायों में चुनाव की तारीख घोषित करें। क्या भाजपा संविधान, लोकतंत्र और न्यायालय सबकी अवहेलना करती रहेगी? भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।

गहलोत का यह बयान राजस्थान हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को शहरी निकाय चुनावों की तिथियां घोषित करने का निर्देश दिया था। इधर, गहलोत के बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गहलोत के आरोपों को खारिज किया, जबकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस को 'लोगों को गुमराह करने वाली' पार्टी करार दिया।

कांग्रेस के पास न सत्ता है, ना विचारधाराः बेढम

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सैपऊ उपखंड के ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता में अप्रासंगिक हो गई है और उसके पास न सत्ता है, न विचारधारा, न स्पष्ट सोच। उनका काम केवल लोगों को गुमराह करना और विदेशी ताकतों के दबाव में देश को झुकाना है। बेढ़म ने कांग्रेस नेताओं की विरोधाभासी सोच पर भी सवाल उठाए। इसके विपरीत उन्होंने भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा की सराहना की, जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाती है।

गहलोत अपनी पार्टी में हाशिए पर गए: पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत अपनी पार्टी में हाशिए पर चले गए हैं, इसलिए हताशा और निराशा में नेगेटिव कमेंट करते हैं। जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। पटेल ने आरोप लगाया कि गहलोत की सरकार ने पंचायत और निकाय संस्थाओं को कमजोर किया और ढाई-तीन साल के अंतराल में चुनाव कराकर इनका भट्ठा बैठाया। पटेल ने हाईकोर्ट के आदेश पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, लेकिन सरकार की ओर से कोई देरी नहीं हो रही, चुनाव समय पर होंगे। वार्ड पुनर्गठन और पंचायत समितियों का सीमांकन पूरा हो चुका है। देरी संवैधानिक बाध्यताओं और ओबीसी कमीशन के डेटा संग्रह के कारण है। पटेल ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery