Thursday, January, 29,2026

ठोस नीतिगत फैसलों से सरकार ने जोड़ा न्याय का नया अध्यायः बागडे

जयपुर: राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा के पंचम सत्र की शुरुआत बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ हुई। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि ठोस नीतिगत फैसलों के जरिए सरकार ने सेवा, सुशासन और समर्पण के साथ न्याय का नया अध्याय जोड़ा है।

राज्यपाल ने 1 घंटा 21 मिनट लंबे अभिभाषण में कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष की शुरुआत में ही एक लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी कर सरकार ने युवाओं को स्पष्ट दिशा दी है। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने किया। मुख्य द्वार पर आरएसी बटालियन ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने जानकारी दी कि गुरुवार से अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू होगी। 4 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार का जवाब देंगे, जबकि 11 फरवरी को राज्य बजट पेश किया जाएगा।

युवा और निवेश पर फोकस

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है। पीएमश्री विद्यालयों में बाल वाटिकाएं शुरू हो चुकी हैं और आरटीई के तहत दो लाख से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल रही है। सरकारी स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म और बैग के लिए 482 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। खेलों में राजस्थान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 24 स्वर्ण सहित 60 पदक जीतकर देश में पहचान बनाई है। राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति लागू की गई है और आई-स्टार्ट प्लेटफॉर्म पर 7 हजार से अधिक स्टार्ट-अप पंजीकृत हैं।

निवेशकों की पहली पसंद

राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। राइजिंग राजस्थान समिट में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपए का निवेश जमीन पर उत्तर चुका है। किसानों को मजबूती देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राज्य सरकार अतिरिक्त 3 हजार रुपए दे रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 1.25 करोड़ लाभार्थी जुड़े हैं। अक्षय ऊर्जा, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार और रिफाइनरी परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई रफ्तार मिल रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery