Wednesday, April, 09,2025

प्रदेश के 21 जिलों में पारा @ 40° के पार

जयपुर: प्रदेश में अप्रैल माह में ही तेज गर्मी का असर शुरू हो गया है। रविवार को तापमान ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाड़मेर में अप्रैल के पहले सप्ताह में 1969 के बाद अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 3 अप्रैल 1998 को बाड़मेर में अप्रैल के पहले सप्ताह में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 39 से 45 डिग्री के बीच रहा। इस दौरान तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

तीन दिन बाद बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। 7 से 9 अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभागों में गर्मी का असर रहने की संभावना है। वहीं, जोधपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

अचानक पांच डिग्री तक बढ़ा तापमान

प्रदेश में रविवार को हवा नहीं चलने के कारण तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई। कई जिलों में इस दौरान तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। लूणकरणसर में तापमान 4.4 डिग्री, बीकानेर में 4.1, सीकर में 4, चूरू में 3.9 और जयपुर में 2.7 डिग्री बढ़ गया। वहीं, शनिवार को दिन में हवा चलने के कारण कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखी गई। डूंगरपुर में रात का तापमान 9.2 डिग्री गिरकर न्यूनतम 12.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कुछ जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा भी। अचानक तापमान बढ़ने का मुख्य कारण पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एक एंटी-साइक्लोन का बनना और इसके प्रभाव से पश्चिमी हवाओं का सक्रिय होना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery