Friday, June, 27,2025

साले की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

मेड़ता सिटी (नागौर): गोटन थाने के ग्राम नोखा चांदावता में बहनोई ने अपने साले को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर खुद को भी गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह व थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। वहीं, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे। पुलिस के अनुसार BSF से रिटायर्ड मनरूप ने परिवारिक कलह और पत्नी से अनबन के चलते यह कदम उठाया। घटना से पहले उन्होंने 6 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करके अपनी पीड़ा बयान की थी। साथ ही, करीब 3 हजार शब्दों का सुसाइड नोट भी लिखा।

मनरूप का ससुराल गोटन थाना क्षेत्र के नोखा चांदावता गांव में है। पत्नी मुन्नी देवी से शादी के बाद से ही झगड़ा होता रहता था। इसी वजह से मुन्नी देवी ज्यादा समय पीहर में ही रहती थी। मनरूप का आरोप था कि पत्नी की बहनें और बहनोई उसे भड़काते हैं। इसी वजह से वह आए दिन झगड़ा करती है। मनरूप खांगटा गांव का रहने वाले थे। वहीं, मृतक साला पप्पूराम पंचायत समिति में संविदा पर एलडीसी था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery