Tuesday, April, 15,2025

जोधपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने तेजाब पीकर किया सुसाइड

जोधपुर/चूरू: प्रदेश में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटनाएं सामने आईं। जोधपुर में नाबालिग रेप में तेजाब पी लिया। उसकी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, चूरू के एक गांव में घर में अकेली नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार कर दिया। देर से प्रकाश में आई जोधपुर की घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी से लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उसने 10 अप्रैल को नाबालिग को मिलने घर बुलाया और रेप किया। परिजनों की एफआईआर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उस पर रेप और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि करीब 4 महीने पहले नाबालिग की दोस्ती आरोपी से हुई थी। पीड़िता दो दिन पहले सहेली से कॉपी लेने की बात कहकर घर से निकली थी। 3-4 घंटे बाद वह घर लौटी। उससे पूछा तो उसने रेप की जानकारी दी।

परिजनों को बोला आरोपी-मेरे घर क्यों गए ?

रेप की जानकारी के बाद परिवार ने आरोपी युवक से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिजन घर पर पहुंचे तो युवक घर से गायब हो गया। घटना के बाद परिजनों ने दूसरे नंबर से युवक को फोन किया तो उसने फोन उठाया। युवक ने पीड़िता के परिजनों को उसके घर पर जाने को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि अब उसका नाबालिग से कोई संबंध नहीं है। उससे सारे रिश्ते खत्म हैं। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम पर भी रिश्ते खत्म होने को लेकर मैसेज किया। परिवार का दावा है कि मैसेज से परेशान होकर पीड़िता ने बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया। उसे इलाज के लिए मथुरादास माथुर हॉस्पिटल ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान 11 अप्रैल को दम तोड़ दिया।

अकेली नाबालिग से हैवानियत

चूरू जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही युवक पर पहले भी गलत काम करने का आरोप लगाया है। संबंधित थानाधिकारी के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने रिपोर्ट दी है कि 10 अप्रैल को वह मजदूरी करने शहर गए हुए थे। उनकी पत्नी रिश्तेदारी में शादी में गई हुई थी। इस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तब गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जब परिजन वापस लौटे तो नाबालिग डरी-सहमी थी। परिजनों ने नाबालिग से बातचीत की तो उसने अपने साथ हुए गलत काम की जानकारी दी। इस पर परिजन पुलिस थाना पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी 3 महीने पहले भी उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery