Tuesday, April, 15,2025

फ्लोटिंग केज में कैद हुआ मगरमच्छ अब शुरू हो सकेगी पैडल बोटिंग

कोटा: शहर के नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए लगाए गए ऑस्ट्रेलिया तकनीक के फ्लोटिंग केज में रविवार को आखिरकार मगरमच्छ कैद हो ही गया। मगरमच्छ करीब 5 फीट लंबा है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, वाटर बॉडी में दोबारा पैडल बोटिंग शुरू हो सकेगी। पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देख कर गार्डन में पहुंचे पर्यटकों में मोबाइल में सेल्फी और फोटो लेने की होड़ लग गई। गौरतलब है कि सीबी गार्डन में वाटर बॉडी में बीते दिनों मगरमच्छ नजर आ गया था। इसके बाद से ही इसमें बोटिंग बंद हो गई थी। इसके साथ ही यहां घूमने वाले लोगों के लिए भी खतरा खड़ा हो गया था। यह मगरमच्छ कई बार वाटर बॉडी के बाहर भी आ जाता था, जिससे यहां खेलने आने वाले बच्चों में दहशत का माहौल था। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का फ्लोटिंग केज लगाया था। वन विभाग के उप वन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि पिंजरे को पानी में लगाया गया था। ऑस्ट्रेलिया तकनीक से बने हुए केज के संबंध में सहायक वनपाल प्रेम कंवर ने सुझाव दिया था। वे जब ऑस्ट्रेलिया गई थीं, तब वहां पर इस तकनीक से क्रोकोडाइल रेस्क्यू देखा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery