Friday, June, 27,2025

राजस्थान के छह यात्री लापता, तलाश जारी

गोगुन्दा/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ जा रही एक मिनी बस घोलतीर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के बताए गए हैं।

हादसे में राजस्थान की एक महिला घायल हो गई, जबकि 6 लोग लापता हैं। रात तक मिली जानकारी के अनुसार 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 8 घायल हैं। शेष 9 लोगों की तलाश जारी है। मृतकों में विशाल सोनी, उनकी पत्नी गौरी (निवासी राजगढ़, मध्यप्रदेश) और ड्रीमी पुत्री ईश्वरलाल (निवासी पदराड़ा सायरा, हाल सूरत) शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, जल पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 8 घायलों को खाई से निकाला गया, जिनमें से 4 को हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

सीएम ने जताई संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मिनी बस के नदी में गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में राजस्थान के निवासियों सहित अन्य नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। राजस्थान और उत्तराखंड सरकार के अधिकारी निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए हैं। बाबा बद्रीनाथ जी से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति, लापता नागरिकों के सकुशल मिलने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया और राहत कार्यों की निगरानी की बात कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक प्रतापलाल गमेती और जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery