Saturday, June, 28,2025

निगम ने जलमहल में शुरू किया सफाई अभियान

जयपुर:  जयपुर के हेरिटेज निगम ने जलमहल में सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान हेरिटेज निगम की आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर चलाया गया। एक दिन पहले ही आयुक्त ने जलमहल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम की टीम ने जलमहल की पाल की सफाई शुरू की। सफाई कार्य में कर्मचारियों के साथ-साथ मशीनों और नावों का भी उपयोग किया गया। नाव की मदद से पानी में जमा कचरे को बाहर निकाला गया। हेरिटेज निगम के अधीक्षण अभियंता किशन लाल मीणा ने बताया कि सफाई के लिए मैनपावर और मशीनरी का पूरा उपयोग किया जा रहा है। यह अभियान केवल जलमहल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य प्राकृतिक जलाशयों की भी सफाई की जाएगी।

पर्यटन स्थलों पर चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान: डॉ. निधि पटेल

हेरिटेज निगम की आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि जयपुर एक पर्यटन नगरी है, जहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इसलिए शहर को साफ-सुथरा रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यटक यहां से सकारात्मक छवि लेकर जाएं। इसी उद्देश्य से निगम समय-समय पर पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाएगा। आयुक्त ने बताया कि पहले आम नागरिकों को जागरूक कर कचरा न फैलाने की समझाइश की जाएगी। यदि लोग सफाई नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे जयपुर के पर्यटन स्थल स्वच्छ और आकर्षक बने रहेंगे। यह अभियान शहर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery