Saturday, June, 28,2025

महेश जोशी से नजदीकी का संजय बड़ाया ने उठाया था फायदा

जयपुर:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जलदाय विभाग से जुड़े जल जीवन मिशन घोटाले में दूसरी चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। कुल 315 पन्नों की इस चार्जशीट में संजय बड़ाया, राजनेताओं और ठेकेदारों के नेटवर्क को उजागर करते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 47 करोड़ 79 लाख 62 हजार 262 रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को अंतरिम रूप से जब्त करना बताया गया है। चार्जशीट में घोटाले की पूरी कहानी है। इसके अनुसार संजय बड़ाया का तत्कालीन जलदाय मंत्री महेश जोशी से करीबी संबंध था और वह इसका इस्तेमाल जलदाय विभाग में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादलों में हस्तक्षेप के लिए करता था। आरोप है कि एपीओ किए गए अधिकारियों को वापस लेने जैसे फैसलों में भी संजय की अहम भूमिका थी।

व्यावसायिक रिश्तों से किया इनकार

ईडी ने खुलासा किया है कि पूछताछ में महेश जोशी ने संजय बडाया के साथ किसी भी तरह के व्यावसायिक संबंध या वित्तीय लेन-देन से इनकार किया है। उनका कहना है कि बड़ाया ने उनके नाम का दुरुपयोग किया हो, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। साथ ही, विभाग के किसी अधिकारी ने भी जोशी से इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं की। चार्जशीट में विस्तृत तरीके से कंपनियों की भूमिका, विभागीय मिलीभगत और पैसों के लेन-देन का उल्लेख है।

इनकी जब्त की गई संपत्तियां

ईडी ने जिन संपत्तियों को जब्त किया है, उनमें कई कंपनियों और व्यक्तियों की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसमें श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी की 4.26 करोड़ और श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी की 26.14 करोड़ की ईएमडी भी जब्त की गई है। पदम चंद जैन और राजदुलारी जैन की 5.88 करोड़ की अचल संपत्ति, महेश मित्तल के पुत्र हेमंत मित्तल (गोलू), सौरव मित्तल और सीमा मित्तल की 86 लाख की संपत्तियां शामिल हैं। वहीं, संजय बड़ाया, नैना बड़ाया, हरिनारायण बड़ाया, शांति देवी बड़ाया और उनकी 'चमत्कारेश्वर रियल एस्टेट' की 5.27 करोड़ की संपत्तियां और महेश जोशी एवं उनके बेटे रोहित जोशी की फर्म सुमंगलम लैंडमार्क एलएलपी की 2.10 करोड़ की अचल संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। इस फर्म में रोहित जोशी की 80 फीसदी हिस्सेदारी और शकुन बोहरा की 20 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही, विशाल सक्सेना और दीप्ति सक्सेना की 19.38 लाख की संपत्तियां भी जब्त की हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery