Tuesday, August, 12,2025

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार कांस्टेबल को कुचला

जयपुर: जयपुर-सीकर हाईवे पर चौमूं इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल घर से ड्यूटी के लिए जयपुर पुलिस लाइन जा रहा था। हादसा राधास्वामी बाग पुलिया के पास हुआ, जहां कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कांस्टेबल को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कांस्टेबल को बराला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक राजेंद्र कुमार सामोता (36) रेनवाल के बधाल, हाल चौमूं के रहने वाला था। वह वर्ष 2015 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था। सुबह 6:30 बजे वह घर से निकला था और कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एक साल पहले पिता की हुई थी मौतः राजेंद्र के पिता आर्मी से रिटायर्ड थे और एक साल पहले हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बड़ा भाई महेश सामोता असम में आर्मी में तैनात हैं। राजेंद्र के दो बच्चे 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी चौमूं के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। राखी पर वह पत्नी और बच्चों को गांव बधाल छोड़कर आया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery