Friday, April, 17,2026

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, 4 शातिर गिरफ्तार

जयपुर: वेस्ट जिले की डीएसटी टीम ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए झोटवाड़ा इलाके के एक फ्लैट से चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठग रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में कुचामन निवासी लोकेंद्र और विजयपाल सिंह, झुंझुनूं निवासी लोकेश तथा रींगस निवासी गोगराज शामिल हैं। कार्रवाई डीएसटी इंचार्ज गणेश सैनी के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में टीम के एएसआई मनेंद्र सिंह और कांस्टेबल कोमल की अहम भूमिका रही। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह 'डायमंड वीजा सर्विस' के नाम से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विज्ञापन देकर लोगों को यूरोप भेजने का लालच देता था। ड्राइवर, माली और मिस्त्री जैसे काम दिलाने का भरोसा देकर 30 से 50 हजार रुपए एडवांस वसूले जाते थे। आरोपी फर्जी सील-मोहर लगाकर आवेदकों की नकली प्रोफाइल तैयार करते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery