Tuesday, April, 08,2025

बेकाबू कार ने एक दर्जन लोगों को कुचला... दो की मौत

जयपुर: जयपुर में सोमवार रात को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नाहरगढ़ इलाके में लग्जरी कार चालक ने शहर के बीचों-बीच तेज रफ्तार में कार दौड़ाई, जिसमें जो सामने आया, उसे चपेट में ले लिया। हादसे में कार की टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौत हो गई है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने सभी को SMS में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक उस्मान को पकड़ लिया। वहीं, विधायक बालमुकुंदाचार्य और अमीन कागजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

नशे में धुत था ड्राइवर उस्मान

नाहरगढ़ से पहले कार ड्राइवर उस्मान ने एमआई रोड पर भी कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी। इसके बाद नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में भी वह आधा दर्जन से अधिक जगहों पर टक्कर मारता हुआ पहुंचा। पुलिस ने संजय सर्किल के पास से चालक उस्मान को लहूलुहान हालत में पकड़ लिया। उस्मान शराब के नशे में था। वह राणा कॉलोनी, शास्त्री नगर का रहने वाला है।

तंग गलियों में रफ्तार से दौड़ाई कार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चालक उस्मान ने एमआई रोड से ही कार को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया था। उसने सबसे पहले 3 साल की बच्ची को टक्कर मारी। यहां से वह चौगान स्टेडियम के पास पहुंचा, फिर संतोषी माता मंदिर के पास कार दौड़ाई। कुछ ही मिनटों में उसने कार को करीब 4 किलोमीटर तक दौड़ा दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery