Saturday, June, 28,2025

80 किलो चांदी के रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ

जयपुर:  प्रदेश में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्राएं निकाली गईं। उदयपुर में 400 साल पुराने जगदीश मंदिर से रथयात्रा शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ 80 किलो चांदी से निर्मित रथ पर विराजमान हुए। भगवान को 21 बंदूकों की सलामी दी गई। सबसे पहले मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने रथ खींचा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने परंपरागत वेशभूषा में नंगे पैर रथ खींच कर पुण्य कमाया। जगन्नाथ रथयात्रा बड़ा बाजार से होती हुई मुख्य मागों से निकली। मार्ग में रथयात्रा के आगे महिलाएं बुहार की सेवा करते हुए आगे बढ़ रही थीं। रथयात्रा में भगवान के दर्शन के लिए बड़ा बाजार के दोनों तरफ की गलियों में बड़ी संख्या में लोग जमा थे।

24 फीट ऊंचे रथ में निकली यात्रा

सीकर शहर में इस्कॉन की ओर से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर कल्याणजी का मंदिर, शीतला चौक, जाट बाजार, तापड़िया बगीची होते हुए जैन भवन, बजाज रोड पहुंची। रथ यात्रा में युगधर्म और हरिनाम संकीर्तन भी चल रहा था। बता दें, कि सीकर में पहली बार यह यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को निकाली गई है, जो पुरी (ओडिशा) में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ मेल खाती है। इस बार रथ यात्रा की थीम नीली रखी गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी ने भक्तों को नीली पोशाक में दर्शन दिए। इस दौरान 56 भोग की झांकी भी सजाई गई। भगवान को विशेष प्रसाद खाजा अर्पित किया गया।

हाइड्रोलिक रथ पर निकाली यात्रा

कोटा इस्कॉन की ओर से गुमानपुरा से गीता भवन तक 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर यात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विग्रह विराजमान रहा, जिसे भक्तों ने रस्सियों से खींचते हुए नगर भ्रमण कराया। भीलवाड़ा में लक्ष्मी नारायण मंदिर से रथयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वैश्य समाज की ओर से फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रथयात्रा में दिखा भक्तों का उत्साह

अजमेर अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत धड़े की ओर से जगदीश मंदिर से ढोल-बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई। 800 किलो वजनी रथ को 25 सेवादार संभालते हुए चल रहे थे। रथ को एक तरफ महिलाएं व दूसरी तरफ पुरुष खींच रहे थे। रथ में जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के आगे हनुमान जी विराजमान थे। रथ यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। जोधपुर में सरदारपुरा सत्संग भवन से गांधी मैदान तक स्थयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए रथ खींच रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery